Krishna Mukerji

Krishna Mukerji Death: दुख की घड़ी में रानी मुखर्जी का साथ देने पहुंचे शाहरुख खान, आलिया भट्ट-करण जौहर सहित ये सितारे भी आए नजर 

Krishna Mukerji: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की माँ कृष्णा मुखर्जी का निधन हो गया है। वहीं दुख की इस घड़ी में करण जौहर और आलिया भट्ट सहित…

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल आज इनकी माँ कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukerji )का निधन हो गया है। वे 75 साल की थी और उन्होंने आज दोपहर अपनी अंतिम साँस ली। मुखर्जी परिवार ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए उनके निधन की जानकारी दी है।

नहीं रही रानी मुखर्जी की माँ Krishna Mukerji

दरअसल मुखर्जी फैमिली ने एक ब्यान जारी करते हुए कहा- बेहद भारी मन के साथ हम ये बता रहे है कि रानी मुखर्जी की माँ श्रीमती कृष्णा मुखर्जी जो 75 वर्ष की थी, उनका निधन हो गया है। दुख की इस घड़ी में मिले आप सबके प्यार, प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए हम आभारी है। अत्यधिक दुख की इस घड़ी में कृपया आप सभी हमारी निजता का सम्मान करें।”

शाहरुख-आलिया सहित रानी की माँ के अंतिम संस्कार में पहुंचे ये सितारे

वहीं जैसे ही कृष्णा मुखर्जी के निधन की जानकारी सामने आई, तभी इंडस्ट्री से रानी मुखर्जी के सबसे करीबी दोस्त यानि शाहरुख खान, करण जौहर, आलिया भट्ट और अयान मुखर्जी सहित कन्य अन्य उनसे मिलने पहुंचे। इस दौरान के कंई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए है।

माँ Krishna Mukerji के बेहद करीब थी रानी

जानकारी के लिए बता दे कि रानी मुखर्जी अपनी माँ कृष्णा के बेहद करीब थी। कोई इवेंट हो या अवार्ड फंक्शन इन दोनों माँ-बेटी को अक्सर एकसाथ देखा जाता था। इसके अलावा एक्ट्रेस कंई इंटरव्यू में भी अपनी माँ जिक्र कर चुकी है। ऐसे में अचानक अपनी माँ को खो देने से रानी को सचमुच बड़ा धक्का लगा होगा।

यह भी देखें: शाहरुख खान की ‘King’ को लेकर बड़ा अपडेट, 20 साल बाद इस एक्ट्रेस संग काम करेंगे किंग खान 

Abhay Verma: नानी के घर जाकर बचपन की यादों में खोए अभय वर्मा, शेयर की क्यूट तस्वीरें

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top