वायरल पोस्ट में दावा किया गया है कि कॉमेडियन समय रैना जल्द ही ’12वीं फेल’ फेम एक्ट्रेस Medha Shankar से शादी करने वाले है। वहीं अब…
कॉमेडियन समय रैना अक्सर अपने शो ‘India’s Got Latent’ को लेकर चर्चा में बने रहते है। शो के अलावा अक्सर इनकी लव लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर भी अटकलें लगती रहती है। बता दे कि पिछले काफी समय से इनका नाम ’12 फेल’ फेम एक्ट्रेस मेधा शंकर (Medha Shankar) के साथ जोड़ा जा रहा है। वहीं अब दोनों की शादी को लेकर भी खबरें सामने आई है।
समय रैना और Medha Shankar की शादी
दरअसल हाल ही में सोशल मीडिया पर एक रेडिट पोस्ट का स्क्रीनशॉट काफी वायरल हुआ था। इस पोस्ट में समय के एक करीबी ने दावा किया था कि वे जल्द ही शादी करने वाले है। दरअसल पोस्ट में कहा गया था कि समय रैना दिसंबर में मेधा शंकर संग शादी करने वाले है। इस पोस्ट में ये भी कहा गया था कि ये दोनों फिलहाल साथ में छुट्टियां मना रहे है, हालाँकि समय जल्द से जल्द मेधा से शादी करना चाहते है।
बता दे कि ये रेडिट पोस्ट अब डिलीट कर दिया गया है, हालाँकि इसके स्क्रीनशॉट अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे है।

अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते है Medha Shankar और समय
बता दे कि पिछले कुछ समय में Medha Shankar और समय रैना को कंई बार एकसाथ स्पॉट किया गया है, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की अफवाहों को और हवा मिल गई। दरअसल मेधा हाल ही में समय के शो ‘इंडिया गोट लेटेंट’ के एक एपिसोड में भी नजर आई थी। इसके अलावा भी इन दोनों को कंई मौकों पर एकसाथ देखा गया है।





