Jannat Zubair Birthday

Jannat Zubair Birthday: ‘तू बड़ी हो गई बिट्टी’, जन्नत के 25वें बर्थडे पर अली गोनी ने शेयर किया क्यूट पोस्ट 

Jannat Zubair Birthday: जन्नत जुबैर का आज 25वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर अली गोनी ने अपनी ‘छोटी बेस्ट फ्रेंड’ और ‘बिट्टी’ यानि जन्नत को…

टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर आज अपना जन्मदिन (Jannat Zubair Birthday) मना रही है। इस खास मौके पर उनके फैंस और इंडस्ट्री से उनके कंई दोस्तों ने उन्हें शुभकामनाएँ दी है। वहीं जन्नत के बेस्ट फ्रेंड और एक्टर अली गोनी ने भी कंई प्यारी सी तस्वीरें और दिल छू लेने वाला नोट लिखते  हुए उन्हें बर्थडे विश किया है।

Jannat Zubair Birthday पर अली गोनी का पोस्ट

दरअसल हाल ही में अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जन्नत जुबैर के साथ कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में दोनों को कभी शूटिंग सेट पर तो कभी वीडियो कॉल के जरिए बातचीत करते देखा जा सकता है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्टर ने अपनी ‘छोटी बेस्ट फ्रेंड’ के लिए एक प्यारा सा नोट भी लिखा है।

Jannat Zubair Birthday

अपनी सबसे छोटी बेस्ट फ्रेंड के लिए अली ने लिखा प्यारा कैप्शन

अली ने लिखा,”हैप्पी हैप्पी बर्थडे मेरी बिट्टू, मेरी सबसे छोटी बेस्ट फ्रेंड। हमेशा मेरे लिए मौजूद रहने और मेरा साथ देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं भी वादा करता हूँ कि चाहे जो भी हो जाए, मैं भी हमेशा तुम्हारे साथ रहूँगा। मुझे पता है कि मैं तुम्हारा थोड़ा ज्यादा ही ख्याल रखता हूँ, तुम्हे अच्छा लगे या ना लगे पर यही सच है। तुम अब 25 साल की हो गई हो, बड़ी हो गई है तू बिट्टी। हाहाहा, गॉड ब्लेस यू।”

जन्नत ने बर्थडे विश के लिए अली का किया शुक्रिया

वहीं अली के इस पोस्ट पर जन्नत ने भी प्यारा सा कमेंट करते हुए उनका धन्यवाद किया है। दरअसल अली के इस पोस्ट पर बर्थडे गर्ल ने कमेंट करते हुए लिखा, “थैंक्यू।” वहीं जन्नत ने एक अन्य कमेंट करते हुए लिखा, “ऐ बिट्टी।”

jannat-zubair-birthday

लाफ्टर शेफ्स के विनर रह चुके है अली-जन्नत

जानकारी के लिए बता दे कि जन्नत जुबैर और अली गोनी कंई रियलटी टीवी शोज में साथ काम कर चुके है। ये दोनों कलाकार ‘लाफ्टर शेफ्स- अनलिमिटड एंटरटेनमेंट’ सीजन 3 के विनर भी बने थे। इन्होने इस कॉमेडी-कुकिंग रियलिटी शो में बेहतरीन कुकिंग करते हुए शो की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम की थी।

Jannat Zubair Birthday

यह भी देखें: Karishma Tanna Baby Boy: 42 की उम्र में माँ बनी करिश्मा तन्ना, घर आया नन्हा मेहमान 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top