Pralay

Pralay: ‘धुरंधर’ के बाद अब ‘प्रलय’ लाने को तैयार रणवीर सिंह, साउथ की इस हसीना के साथ जमेगी जोड़ी 

Pralay:’धुरंधर’ फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद रणवीर सिंह ने अब अपनी आगामी फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म को अन्नया बिरला प्रोड्यूस करेंगी। वहीं साउथ की मशहूर अभिनेत्री…रणवीर सिंह की पिछली रिलीज हुई फ़िल्में ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ ब्लॉकबस्टर रही थी। इन फिल्मों ने रणवीर की प्रसिद्धि में और भी चार-चाँद लगा दिए। वहीं अब इन फिल्मों की जबरदस्त सफलता के बाद ये अपनी अपकमिंग मूवी की तैयारी में जुट गए हैं। दरअसल हाल ही में रणवीर की अपकमिंग फिल्म प्रलय (Pralay) के बारे में अपडेट सामने आया है।

रणवीर सिंह की ‘Pralay’ की शूटिंग शुरू

दरअसल रणवीर सिंह ने आज अपनी आगामी हाई-ऑक्टेन जॉम्बी थ्रिलर फिल्म प्रलय की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन ‘स्कैम 1992’ फेम जय मेहता करेंगे। वहीं रणवीर इस फिल्म में एक्टर के साथ-साथ बतौर सह-निर्माता भी जुड़ने वाले है। दरअसल इस फिल्म को अनन्या बिरला अपने प्रोडक्शन हाउस अनन्या बिरला स्टूडियोज के तहत प्रोड्यूस करेंगी। वहीं रणवीर भी इस फिल्म को को-प्रोड्यूस करेंगे।

रणवीर सिंह के साथ प्रलय में नजर आएंगी ये एक्ट्रेस

बात करें Pralay की कास्ट की तो इस फिल्म में रणवीर के साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन नजर आएंगी। बता दें कि ये कल्याणी की बॉलीवुड डेब्यू मूवी  (पहली हिंदी फिल्म) होने वाली है।Pralay movie

मुंबई में असली जगहों पर की जा रही Pralay की शूटिंग

रणवीर सिंह और कल्याणी प्रियदर्शन स्टारर इस मूवी  की शूटिंग आज शुरू हो गई है। बता दें कि इस मूवी की शूटिंग मुंबई और उसके आस-पास की लाइव लोकेशन पर की जा रही है।यह भी जरूर देखें: Rashmika Mandanna ने दिया हेल्थ अपडेट, हिप इंजरी के बीच घर पर इस तरह समय बिता रही एक्ट्रेस Sanjay Dutt 67th Birthday: संजय दत्त ने पत्नी और बच्चों संग मनाया 67वां बर्थडे, सामने आई खूबसूरत फैमिली फोटोज 

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top