At Home Reception

कार्तिक आर्यन पहुँचे राष्ट्रपति भवन, प्रेजिडेंट द्रौपदी मुर्मू के ‘At Home Reception’ में होंगे शामिल 

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन में होने वाले ‘At Home Reception’ का आमंत्रण मिला है। वहीं अब कार्तिक इसमें शामिल होने के लिए…

कार्तिक आर्यन इन दिनों बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। दरअसल कार्तिक की वर्ष 2024 में रिलीज हुई स्पोर्टस/ड्रामा फिल्म चंदू चैंपियन के लिए इन्हे इस वर्ष बेस्ट एक्टर के नेशनल अवार्ड के खिताब से नवाजा गया है। वहीं राष्ट्रीय पुरष्कार जीतने के बाद हाल ही में इन्हे राष्ट्रपति भवन से एक खास आमंत्रण भी मिला है। दरअसल आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्तिक को राष्ट्रपति भवन में होने वाले एट होम रिसेप्शन (At Home Reception) के लिए इनवाइट किया गया है।

राष्ट्रपति भवन पहुंचे कार्तिक आर्यन (At Home Reception)

वहीं अब कार्तिक आर्यन इस खास कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे चुके है। एक्टर ने हाल ही में वहां से कुछ तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने  Invitation Card की भी झलक दिखाई है।

At Home Reception

फॉर्मल लुक में राष्ट्रपति भवन पहुंचे थे कार्तिक

राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले इस बेहद ही गरिमामय और औपचारिक कार्यक्रम (At Home Reception) के लिए कार्तिक ने फॉर्मल ड्रेस कोड चुना था। दरअसल वे वाइट पैंट-शर्ट और ब्लैक ब्लेजर पहने दिखे।

सामने आई तस्वीरों में कार्तिक को राष्ट्रपति भवन में देखा जा सकता है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ। मुझे भारतीय होने पर गर्व है।”

At Home Reception

क्या होता है राष्ट्रपति भवन में होने वाला ‘At Home Reception’

बता दे कि राष्ट्रपति भवन में होने वाले ‘At Home Reception’ का आयोजन भारत के राष्ट्रपति के द्वारा किया जाता है। इस बेहद ही औपचारिक कार्यक्रम का स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित किया जाता है।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से देश की प्रमुख हस्तियां और अन्य कुछ चुने हुए लोगों जैसे राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, सेना के प्रमुख अधिकारी, कलाकार, वैज्ञानिक, खिलाड़ी आदि को आमंत्रित किया जाता है। इसके बाद राष्ट्रपति कुछ देर तक इन सभी मेहमानों से बातचीत/मुलाकात करती है।

बताते चलें कि इस साल बॉलीवुड से कार्तिक आर्यन अकेले ऐसे एक्टर है, जिन्हे राष्ट्रपति भवन में होने वाले इस खास कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

At Home Reception

यह भी देखें: Chandu Champion: 18 किलो वजन घटाने से बॉक्सिंग-स्विमिंग सिखने तक, कार्तिक आर्यन ने याद किए ‘चंदू चैंपियन’ की शूटिंग के दिन 

Kabir Khan की अगली फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन ने शुरू की शूटिंग, कश्मीर से सामने आया BTS वीडियो 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top