Mithun Chakraborty

Mithun Chakraborty के दाहिने हाथ की हुई सर्जरी, अस्पताल में मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी 

Mithun Chakraborty: दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती है। वहीं पश्चिम बंगाल के CM शुभेंदु अधिकारी  उनसे मिलने…

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) इन दिनों कोलकता के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। दरअसल बीते दिन उनके हाथ की सर्जरी हुई।  बता दे कि ये सर्जरी मिथुन दा के हाथ से एक मेटल प्लेट निकालने के लिए की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये सर्जरी सफल रही और अब उनकी तबियत स्थिर है।

Mithun Chakraborty अस्पताल में भर्ती

वहीं जैसे ही मिथुन चक्रवर्ती के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई, तो पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी उनसे मिलने पहुँचे। सीएम ने इस मुलाकत की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की है और मिथुन दा के हेल्थ अपडेट भी दिया है।

पश्चिम बंगाल के सीएम ने की Mithun Chakraborty से मुलाकात

दरअसल CM शुभेंदु ने हॉस्पिटल से कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मशहूर फिल्म अभिनेता और BJP की केंद्रीय समिति के सदस्य श्री Mithun Chakraborty को स्वास्थ्य समस्याओं के कारण कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज मैं उनसे मिलने अस्पताल गया। मैंने उनसे बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मैं ईश्वर से उनके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूँ।”

Mithun Chakraborty

2024 में भी इसी हाथ पर लगी थी चोट

बता दे कि ये पहली बा नहीं है जब मिथुन चक्रवर्ती को दाहिने हाथ की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा हो। दरअसल साल 2024 में भी उनके इसी हाथ पर चोट लगी थी और उस समय भी इनके इस हाथ की सर्जरी करनी पड़ी थी। इस चोट की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें लंबे समय तक आराम की सलाह दी थी।

यह भी जरूर देखें: Amitabh Bachchan: 83 की उम्र में भी सुपर एक्टिव अमिताभ बच्चन, एक दिन में शूट की 12 शार्ट फिल्में

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top