
Aamir Khan ने 61 की उम्र में Gauri Spratt संग रचाई तीसरी शादी, सामने आई पहली तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेता Aamir Khan ने अपनी गर्लफ्रेंड Gauri Spratt संग शादी कर ली है। इनकी इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी से पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) आज तीसरी बार दूल्हा बन चुके है। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। दरअसल आमिर ने आज अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) संग शादी कर ली है। इन्होने अपने मुंबई स्थित घर पर अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की, जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही है।
Aamir Khan-Gauri Spratt की शादी की पहली तस्वीर
दरअसल हाल ही में आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की पहली तस्वीर सामने आई है। तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन्होने अपने घर पर रजिस्टर मैरिज की। सामने आई तस्वीर में दूल्हा-दुल्हन आमिर और गौरी को जमीन पर बैठे देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान दोनों अपने शादी के पेपर्स पर साइन करते नजर आ रहे है।
आमिर के छोटे बेटे आजाद और गौरी के बेटे भी वहां मौजूद रहे। फोटो में दोनों बच्चों को रिंग बॉक्स पकड़े देखा जा सकता है। वहीं इस फोटो में पीछे आमिर की माँ और अन्य फैमिली मेंबर्स भी नजर आ रहे है।

वाइट शेरवानी पहन तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान
लुक की बात करें तो दूल्हे राजा आमिर खान ने अपनी तीसरी शादी में वाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। वहीं दुल्हन बानी गौरी स्प्रैट भी ऑफ वाइट कलर ड्रेस पहने नजर आ रही है।
Aamir Khan की पूर्व पत्नियाँ
जानकारी के लिए बता दे कि आमिर खान इससे पहले भी दो बार शादी रचा चुके है। इन्होने 1986 में रीना दत्ता से शादी रचाई थी। इस शादी से इन दो बच्चे है- जुनैद खान और इरा खान। वहीं रीना के बाद 2005 में इन्होने किरण राव से दूसरी शादी रचाई थी। इस शादी से इनका एक बेटा है- आजाद खान। वहीं अब आमिर ने गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से तीसरी शादी रचाई है, जो पहले से ही एक बेटे की माँ है।
Aamir Khan और Gauri Spratt की शादी में ये हस्तियाँ हुई शामिल
बताते चलें की आमिर खान की इस प्राइवेट वेडिंग में कंई नामी हस्तियाँ शामिल हुई। दरअसल मुकेश अंबानी फुल सिक्योरटी के साथ एक्टर की शादी में पहुंचे थे। इसके अलावा क्रिकेटर इरफान पठान, फिल्ममेकर आशुतोष गोवारिकर, पॉल्टीशियन राज ठाकरे सहित कंई लोग शामिल हुए। वहीं आमिर की बेटी इरा खान भी अपने पति नूपुर के साथ अपने पिता की शादी में शामिल हुई। वहीं आमिर के बड़े बेटे एक्टर जुनैद खान भी वहां मौजूद रहे।
यह भी देखें:
