Haiwaan Release Date: अक्षय कुमार और सैफ अली खान 18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले है। बता दे कि ये प्रियदर्शन की फिल्म ‘हैवान’ में नजर आएँगे, जिसकी रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।
Haiwaan Release Date Out: बॉलीवुड के दो प्रतिभाशाली अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान लंबे समय के बाद स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएँगे। बता दे कि इन दोनों कलाकारों को पिछली बार 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ देखा गया था। ऐसे में अब ये दोनों करीब 18 सालों के बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे। दरअसल ये प्रियादर्शन की मूवी हैवान में नजर आएँगे, जिसकी रिलीज डेट अब अनाउंस कर दी गई है।
Haiwaan Release Date हुई अनाउंस
बता दे कि प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण KVN प्रोडक्शन द्वारा किया जा रहा है। वहीं अब इन्होने इस फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। दरअसल ये फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
वहीं Haiwaan Release Date की अनाउंसमेंट करते हुए उन्होंने लिखा, “एक जूनून, एक अटूट लग्न, एक ऐसी तारीख जिसे आप हमेशा याद रखना चाहेंगे। हैवान- एक प्रियदर्शन की फिल्म, सैफ अली खान और अक्षय कुमार अभिनीत।”

Haiwaan से पहले इन फिल्मों में साथ काम कर चुके अक्षय-सैफ
बता दे कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान अपने फिल्मी करियर के दौरान ‘ये दिल्लगी’, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’, ‘तू चोर मैं सिपाही’ और ‘कीमत- दे आर बैक’ सहित कंई फिल्मों में साथ काम कर चुके है। इन दोनों को पिछली बार 2008 में फिल्म टशन (Tashan) में साथ देखा गया था। इस फिल्म में सैफ ने जिम्मी क्लिफ का किरदार निभाया था, वहीं अक्षय बच्चन पांडे के किरदार में थे।
प्रियादर्शन की अपकमिंग फिल्म Haiwaan इस फिल्म का है रीमेक
जानकारी के लिए बता दे कि अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ये आगामी फिल्म ‘हैवान’ साल 2016 में रिलीज हुई साउथ फिल्म ‘Oppam’ का रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने ही किया था। वहीं इस फिल्म की खास बात ये है कि इस मूवी में अक्षय एक नेगटिव किरदार निभाएंगे, जबकि सैफ अली खान लीड रोल में नजर आएँगे।
आप सैफ अली खान और अक्षय कुमार की इस अपकमिंग मूवी के लिए कितना उत्साहित है या आप इस फिल्म के बारे में कुछ और जानना चाहते है तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न जरूर पूछें।
यह भी देखें:





