
मुँज्या फेम Abhay Verma ने 27 को उम्र में खरीदी ये लग्ज़री गाड़ी, फैमिली के साथ मनाया जश्न
मुँज्या फेम एक्टर Abhay Verma 27 की उम्र में करोड़ों रूपए की लग्जरी गाड़ी खरीदी है। हाल ही ये अपनी फैमिली के साथ अपनी इस नई गाड़ी की डिलवरी लेने पहुंचे और इस पल पर थोड़े भावुक भी हो गए।
बॉलीवुड एक्टर अभय वर्मा (Abhay Verma) ने मात्र 27 साल की उम्र में अपने करियर और पर्सनल लाइफ में एक बड़ी सफलता हासिल कर ली है। दरअसल हाल ही में इन्होने एक लग्जरी गाड़ी रेंज रोवर गाड़ी खरीदी है, जिसकी कीमत इंडिया में 2.5 करोड़ से 5 करोड़ के बीच में है। वहीं मुँज्या फेम अभिनेता इस गाड़ी की डिलवरी अपनी पूरी फैमिली के साथ लेने पहुंचे, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।
Abhay Verma की नई गाड़ी
दरअसल हाल ही में अभय वर्मा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अभय अपने भाई, माँ और अन्य फैमिली मेंबर्स के साथ अपनी रेंज रोवर को लेने पहुंचे।
इस दौरान एक्टर की माँ नई गाड़ी की पूजा करती है और अभय अपनी माँ और भैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते है। वहीं इसके बाद वे एक-एक कर सभी को अपनी नई गाड़ी में बैठाते है।
रेंज रोवर खरीदकर इमोशनल हुए अभय
वहीं इस स्पेशल मौके पर Abhay Verma थोड़े इमोशनल भी नजर आए। उन्होंने अपनी अचीवमेंट का श्रेय अपनी माँ और दिवंगत पिता को दिया है। दरअसल इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मम्मी की मेहनत और पापा का आशीर्वाद और आप सभी के प्यार से एक सपना और सच हुआ। बड़े सपने देखो दोस्तों और देखते रहो, क्या पता ऊपर वाला कब सच कर दे।”
Abhay Verma का करियर
बता दे कि अभय वर्मा ने 2020 में वूट की सीरीज ‘मर्जी’ से अपन एक्टिंग करियर की शुरुवात की थी। इसके बाद ये संजय लीला भंसाली के शार्ट प्रोजेक्ट ‘मन बैरागी’ और ‘मनोज बाजपेयी’ की मशहूर सीरीज ‘द फैमिली मैन 2’ में भी नजर आए।
हालाँकि अभय को असली पहचान मैडॉक की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘मुँज्या’ से मिली। 2024 में रिलीज हुई इस फिल्म में इन्होने लीड रोल निभाया था। आदित्य सरपोतदार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभय के साथ शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आई थी।
