Baby Do Die Do

Baby Do Die Do Trailer: ‘इंडिया की पहली देसी हिटवुमन’ के रोल में दिखीं हुमा कुरैशी

Baby Do Die Do Trailer: हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। इस फिल्म में हुमा ने एक एक ऐसी महिला का किरदार निभाया है, जो न तो सुन सकती है और न ही बोल सकती है लेकिन ये…बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू (Baby Do Die Do) लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। वहीं आज फाइनली इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में हुमा अब तक के सबसे अनदेखे अवतार में नजर आ रही है।

Baby Do Die Do का ट्रेलर रिलीज

दरअसल बेबी डू डाई डू में हुमा कुरैशी ने एक मूक-बाधिर महिला बेबी करमारकर का किरदार निभाया है। ये महिला भले ही बोल या सुन नहीं सकती लेकिन है बड़ी खतरनाक। दरसअल यह फिल्म हुमा को इंडिया की पहली हिटवूमन के रूप में पेश करती है। यानि ये महिला पैसे लेकर/कॉन्ट्रैक्ट पर बड़ी ही चुतराई से लोगों की हत्या करती है।

हिटवूमेन के रूप में दिखी हुमा कुरैशी

ट्रेलर में दिखाया गया है कि बेबी करमारकर (हुमा) हमेशा अपने पास एक पिंक छाता रखती है। इस छतरी में हथियार छुपाकर ही वे लोगों की हत्या करती है। इसके अलावा ट्रेलर में हुमा के बॉयफ्रेंड रचित सिंह की भी झलक देखी जा सकती है, जो उनके प्रेमी के किरदार में नजर आ रहे हैं।

यहाँ देखिए हुमा कुरैशी की Baby Do Die Do का ट्रेलर

Baby Do Die Do फिल्म की कास्ट और रिलीज डेट
Baby Do Die Do का निर्देशन नचिकेत सामंत ने किया है। वहीं हुमा ने अपने भाई साकिब सलीम के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में हुमा कुरैशी के अलावा सिकंदर खेर, सीमा पाहवा, चंकी पांडे, साकिब सलीम और रचित सिंह सहित कई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की एक्शन, थ्रिलर फिल्म ‘Alpha’ से होगा।यह भी देखें: Huma Qureshi: जल्द बॉयफ्रेंड रचित सिंह संग शादी रचाएंगी हुमा कुरैशी ? तारीख से लेकर वेडिंग वेन्यू तक सब हो गया फाइनल 

बेबी डू डाई डू की कास्ट और टीम

नचिकेत सामंत के निर्देशन में बनी इस फिल्म को हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम ने अपने प्रोडक्शन बैनर सलीम सिबलिंग्स के तहत बनाया है। यह हुमा का बतौर निर्माता पहला प्रोजेक्ट है। फिल्म में हुमा के साथ सिकंदर खेर, चंकी पांडे, सीमा पाहवा, रचित सिंह, विद्या मालवदे और हिमांशु मलिक भी नज़र आते हैं। ट्रेलर में हुमा बेबी करमारकर के किरदार में हैं, जो ऊपर से एक आम मूक-बधिर एनजीओ वर्कर लगती है, लेकिन उसकी एक दूसरी ज़िंदगी भी है।

रिलीज़ और प्रतिक्रिया

ट्रेलर 22 जून 2026 को आया था। हॉलीवुड फिल्ममेकर ज़ैक स्नाइडर ने, जिन्होंने हुमा को आर्मी ऑफ द डेड (2021) में डायरेक्ट किया था, ट्रेलर देखकर उनकी तारीफ़ की थी। फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। रिपोर्ट्स के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर इसे सीमित प्रतिक्रिया मिली और इसने भारत में करीब 7.45 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म 23 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top