
Fathers Day 2026: बॉलीवुड सितारों ने यूं मनाया फादर्स डे
Fathers Day 2026 : फादर्स डे पर सनी देओल के बेटे करण देओल ने उनके लिए एक स्पेशल नोट लिखा। वहीं रणदीप हुड्डा भी पहली बार अपनी नन्ही सी बेटी के साथ नजर आए।
हर साल जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे (Fathers Day 2026) सेलिब्रेट किया जाता है। किसी भी बच्चे के जीवन में उनके पिता की काफी अहमियत होती है।अपने बच्चे के प्रति पिता के त्याग, बलिदान और उनके निस्वार्थ प्रेम को सेलिब्रेट करने के लिए फादर्स डे मनाया जाता है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी इस खास दिन को अपने पिताओं के साथ सेलिब्रेट करते नजर आए। तो चलिए हम आपको दिखाते है कि आपके पसंदीदा सितारे कैसे ये दिन मना रहे है।
Fathers Day 2026 पर करण का पिता सनी देओल के लिए पोस्ट
बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल जल्द ही फिल्म ‘बँटवारा 1947’ में नजर आएँगे। इस फिल्म में सनी के साथ उनके बेटे करण देओल भी अहम भूमिका में दिखेंगे। वहीं अपने पिता के साथ स्क्रीन साझा करने उनके लिए काफी बड़ी बात है।
करण ने इस फिल्म के सेट से दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “कुछ पल ऐसे होते है जो किस्मत में लिखे होते है। एक बार मैंने पाप से उनकी एक फिल्म के सेट पर कहा कि आपके साथ एक्टिंग करना मेरे लिए एक सपने की तरह है। और आज इनके साथ स्क्रीन शेयर कर पाना और इन्हे इतने करीब से देख पाना इस फादर्स डे को सच में खास बनाता है।”

जेनेलिया ने रितेश को बताया बेस्ट डैड
वहीं Fathers Day पर जेनेलिया डिसूजा ने भी अपने पति व एक्टर रितेश देशमुख और अपने बच्चों की कंई प्यारी सी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों में रितेश को अपने दोनों बेटों के साथ खेलते हुए देखा जा सकता है। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा, “उस आदमी को हैप्पी फादर्स डे, जो एक आदर्श पिता की बेहतरीन मिसाल है। लव यू रितेश देशमुख।”

बेटी देवी के साथ खेलते दिखे करण सिंह ग्रोवर
बिपाशा बासु ने Fathers Day 2026 पर अपने पति, एक्टर करण सिंह ग्रोवर और अपनी बेटी देवी का एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में करण अलग-अलग जगहों पर अपनी लाड़ली के साथ क्वालिटी टीम स्पेंड करते हुए नजर आ रहे है।
Fathers Day 2026 पर दिखी रणदीप हुड्डा की बेटी की झलक
वहीं Fathers Day पर रणदीप हुड्डा भी अपनी न्यूबोर्न बेटी न्योमिका हुड्डा के साथ नजर आए। दरअसल रणदीप की वाइफ और एक्ट्रेस लीन लेशराम ने ये तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “बेस्ड डैड को हैप्पी फादर्स डे। हर दिन तुम सोचते हो कि क्या तुम इसे सही से पकड़ रहे हो, सही से लोरी सुना रहे है, सही फैंसले ले रहे हो या उसके लिए काफी कुछ कर रहे हो।”
“लेकिन सच तो यह है कि आप हर दिन उसकी इतनी परवाह करते हो, हर दिन खुद से ये सवाल पूछते हो। इसका मतलब है कि आप उसे अपना बेस्ट दे रहे हो। आपको परफेक्ट होने की जरुरत नहीं है, आप पहले से ही एक बेहतरीन पिता है और हम बहुत खुशनसीब है कि आप हमारे साथ है।”

