
Bharti Singh Sons: ‘गोला और काजू…’, ब्रदर्स डे पर सामने आई भारती सिंह के बेटों की क्यूट तस्वीरें
Bharti Singh Sons: कॉमेडियन भारती कुछ महीनों पहले ही दूसरे बेटे की माँ बनी है, जिसे वे प्यार से ‘काजू’ कहकर पुकारती है। वहीं अब उनके बेटे की कुछ क्यूट सी तस्वीरें सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
स्टैंडअप कॉमेडियन भारती सिंह अक्सर अपने चुलबुले स्वभाव के कारण सोशल मीडिया पर छाई रहती है। गौरतलब है कि भारती दिसंबर 2025 में दूसरी बार माँ बनी है। दरअसल इन्होने एक बेटे को जन्म दिया था। वहीं इससे पहले भी ये एक बेटे लक्ष लिंबाचिया की माँ है। वैसे तो भारती और उनके पति हर्ष अपन दोनों बेटों (Harsh Limbachiya and Bharti Singh Sons) के संग सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते है। हालाँकि हाल ही में उनके बच्चों की कुछ क्यूट सी तस्वीरें सामने आई है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
बेहद क्यूट है भारती सिंह का छोटा बेटा ‘काजू’ (Bharti Singh Sons)
दरअसल हाल ही में भारती और हर्ष के बड़े बेटे लक्ष के सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की गई है। इन तस्वीरों में गोले को अपने छोटे भाई काजू उर्फ यशवीर के साथ पोज देते देखा जा सकता है। इस दौरान दोनों भाई साथ में बेहद प्यारे लग रहे है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मेरे छोटे भाई, मेरी जान। हैप्पी ब्रदर्स डे, छोटे।”

2022 में अपने पहले बेटे की माँ बनी थी भारती सिंह
बताते चलें की कॉमेडियन भारती सिंह ने दिसंबर 2017 में राइटर और टीवी होस्ट हर्ष लिंबाचिया के साथ शादी रचाई थी। यह शादी में गोवा में हुई थी, जिसमें इनकी फैमिली, रिश्तेदार और कुछ करीबी दोस्त भी शामिल हुए थे। वहीं इसके बाद इस कपल ने अप्रैल 2022 में अपने पहले बच्चे, एक बेटे लक्ष लिंबाचिया का स्वागत किया था, जिसे ये प्यार से ‘गोला’ कहकर पुकारते है। वहीं दिसंबर 2025 में ये अपने दूसरे बेटे यशवीर सिंह लिंबाचिया के पेरेंट्स बने, जिसे ये प्यार से ‘काजू’ कहकर पुकारते है।

यह भी देखें: HJTIHH Trailer: पत्नी, प्रेमिका और होने वाले 2 बच्चे… वरुण धवन की ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज
