
Krystle Dsouza : क्या ‘देसी ब्लींग’ फेम AP को डेट कर रही क्रिस्टल डिसूजा, वायरल वीडियो देख फैंस लगा रहे कयास
Krystle Dsouza: इस वीडियो में AP क्रिस्टल डिसूजा के गालों पर Kiss करते हुए नजर आ रहे है। वहीं इस दौरान एक्ट्रेस मुस्कुराते हुए…
टीवी की मशहूर अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा (Krystle Dsouza) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। वहीं हाल ही में इनक एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बादसे ही फैंस इनके डेटिंग के कयास लगा रहे है।
Krystle Dsouza को Kiss करते दिखे AP
दरअसल वायरल वीडियो में क्रिस्टल डिसूजा को कंई अन्य लोगों के साथ एक पार्टी में देखा जा सकता है। इस दौरान ‘देसी ब्लिंग’ फेम AP भी वहाँ मौजूद नजर आए। सामने आए वीडियो में AP को क्रिस्टल के गालों पर Kiss करते देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स इनके डेटिंग के कयास लगा रहे है।

बता दे कि क्रिस्टल और AP की तरफ से फिलहाल अपने रिलेशनशिप के बारे में ऑफिशियली कुछ नहीं कहा गया है। हालाँकि इनका ये वायरल वीडियो इसी तरफ इशारा कर रहा है।
पहले भी इन लोगों संग जुड़ चूका Krystle Dsouza का नाम
बता दे कि इससे पहले भी क्रिस्टल डिसूजा का नाम कंई अन्य लोगों के साथ जुड़ चूका है। इन्होने 2011-12 के आसपास एक्टर करण टैकर को डेट किया था। दरअसल करण और क्रिस्टल दोनों उस समय स्टार प्लस के सीरियल ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ में साथ काम कर रहे थे। इस दौरान सेट पर ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और फिर इन्होने कंई सालों तक डेट किया। हालाँकि 2018 में इनका ब्रेकअप हो गया था और इन्होने सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया था।
इसके बाद हाल ही में क्रिस्टल का नाम रेस्टोरेंटर गुलाम गौसे दीवानी के साथ जुड़ा। दरअसल इन्हे कंई बार साथ में स्पॉट किया गया। इसके अलावा इनके वेकेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती थी। हालाँकि 2025 में एक्ट्रेस का इनके साथ भी ब्रेकअप हो गया। वहीं अब क्रिस्टल का नाम देसी ब्लिंग फेम AP के साथ जोड़ा जा रहा है।
