Happy Birthday kartik aaryan journey from gwalior to bollywood

Happy Birthday Kartik Aaryan: ग्वालियर से बॉलीवुड तक, कार्तिक आर्यन के स्ट्रगल, फिल्मों और लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से 

Happy Birthday Kartik Aaryan: एक आउटसाइडर होने के बावजूद भी अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने वाले एक्टर कार्तिक आर्यन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड और मीडिल क्लास फैमिली से आने वाले कार्तिक ने कुछ ही सालों में इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बना ली है और आज इनका नाम Bollywood’s highest-paid actor की लिस्ट में शुमार है। हालाँकि इनके लिए यहाँ तक पहुँचना बिल्कुल भी आसान नहीं था, तो चलिए आज आज हम आपको इनके जीवन और करियर से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताने जा रहे है।

कार्तिक आर्यन का शुरूवाती जीवन (Happy Birthday Kartik Aaryan)

कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर को 1990 (Happy Birthday Kartik Aaryan) को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था और इनका नाम कार्तिक तिवारी था। ये एक मीडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते थे। इनकी माँ माला तिवारी पेशे से स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynaecologist) और पिता मनीष तिवारी बाल रोग विशेषज्ञ (Paediatrician) थे। कार्तिक के पेरेंट्स चाहते थे कि ये भी पढ़-लिख कर डॉक्टर या इंजीनियर बने। हालाँकि इनके मन में तो शुरू से ही एक्टिंग का कीड़ा था लेकिन ये अपने माता-पिता को ये बात बताने से डरते थे।इसके लिए कार्तिक ने काफी बढ़िया तरकीब निकाली। दरअसल ग्वालियर से अपनी स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद ये आगे की पढाई के लिए मुंबई आ गए और इन्होने D.Y. Patil College of Engineering में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया। हालाँकि ये इंजीनियर नहीं बनना चाहते थे और मुंबई में रहकर एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाना चाहते थे। (Happy Birthday Kartik Aaryan)
kartik aaryan family photo
(Happy Birthday Kartik Aaryan: कार्तिक अपने परिवार के साथ)

कार्तिक आर्यन का बॉलीवुड डेब्यू/ Kartik Aaryan’s Bollywood Debut

हालाँकि मुंबई आ जाने के बाद कार्तिक आर्यन की लाइफ आसान नहीं थी। दरअसल बिना किसी गॉडफादर फिल्मों में काम मिलना आसान है था। रोजाना घंटों तक ऑडिशन की लंबी-लंबी लाइनों में खड़े रहना और इसके बाद रिजेक्शन का सामना करना काफी मुश्किल  था। हालाँकि इन्होने हार नहीं मानी और लगातार ऑडिशन देते रहे। वहीं एक दिन कार्तिक की मेहनत रंग लाई और इन्हे फिल्म प्यार का पंचनामा (Pyar Ka Punchnama) से डेब्यू का मौका मिला। इस फिल्म में कार्तिक का 5 मिनट लंबा मोनोलॉग था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। (Happy Birthday Kartik Aaryan)
kartik debut movie Pyar Ka Punchnama
(Happy Birthday Kartik Aaryan: Kartik Aaryan’s Debut Movie)
कार्तिक आर्यन के करियर का टर्निंग पॉइंट ‘प्यार का पंचनामा’ से डेब्यू करने के बाद भी कार्तिक आर्यन का फिल्मी सफर आसान नहीं था। दरअसल इस मूवी के बाद फिर से इन्हे फिल्मों में काम पाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। डेब्यू मूवी के बाद इन्होने आकाश वाणी, प्यार का पंचनामा और गेस्ट इन लंदन सहित कंई फिल्मों में काम किया, हालाँकि साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी (Sonu Ke Titu Ki Sweety) इनके करियर के लिए मील का पत्थर सभी हुई।
  • सोनू के टीटू की स्वीटी में कार्तिक आर्यन ने सोनू का किरदार निभाया था।
  • इस मूवी में इनके जबरदस्त एक्टिंग और कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था
  • नतीजन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर-हिट रही थी और इस मूवी ने कार्तिक को रातोंरात सुपरस्टार बना दिया।

कार्तिक आर्यन की लोकप्रिय फिल्में

Happy Birthday Kartik Aaryan: सोनू के टीटू की स्वीटी सुपरहिट होने के बाद कार्तिक आर्यन बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे बन गए। इसके बाद इन्हे कंई बड़े-बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम करने का मौका मिला। इस फिल्म के बाद 2019 में इनकी लुका छिपी (Luka Chuppi) मूवी रिलीज हुई। लक्ष्मण उतेकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इनके साथ कृति सेनन लीड रोल में नजर आई थी और यह फिल्म भी हिट रही।वहीं इसके बाद कार्तिक ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और ‘पति पत्नी और वो’, ‘भूल भुलैया 2’ और सत्य प्रेम की कथा सहित कंई सुपरहिट फिल्में दी, जिसमें दर्शकों ने इनके काम की काफी सराहना भी की।कार्तिक पिछली बार फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए इन्होने  अपनी फिजिक और डायट में कंई बड़े बदलाव किए थे और काफी कड़ी ट्रेनिंग भी ली। वहीं आखिरकार इनकी मेहनत रंग लाई और इस मूवी के लिए इन्हे बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला था।
kartik aaryan superhit movies
(इन फिल्मों से कार्तिक आर्यन को मिली पहचान,Happy Birthday Kartik Aaryan)
2027 में इन फिल्मों से धमाका करेंगे कार्तिक आर्यन/ Kartik Aaryan’s Upcoming Movies
बेस्ट एक्टर का नेशनल अवार्ड जीतने के बाद भी कार्तिक थमे नहीं है। इन दिनों ये एक एक बाद एक अपनी अपकमिंग फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है। दरअसल 2027 में इनकी कंई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली है। इनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है-
  • नागजिला: कार्तिक आर्यन जल्द ही फिल्म नागजिला में नजर आने वाले है। मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी यह फिल्म फरवरी 2027 में रिलीज होगी।
  • अनुराग बसु की अनटाइटल्ड फिल्म: कार्तिक के पास अनुराग बसु के निर्देशन में बनी एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है। इस मूवी की शूटिंग पूरी हो चुकी है और यह फिल्म 30 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
  • लड़ाकू: इस फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट करेंगे। यह मूवी 18 जून 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
  • कैप्टन इंडिया: एविएशन और देशभक्ति पर आधारित इस एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन शिमित अमिन ने किया है। यह मूवी 13 अगस्त 2027 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। (Happy Birthday Kartik Aaryan)
kartik aaryan upcoming movie
(Happy Birthday Kartik Aaryan: कार्तिक आर्यन की 2027 में रिलीज होने वाली फिल्में)
कार्तिक आर्यन की लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से Happy Birthday Kartik Aaryan
कार्तिक भले ही आज बॉलीवुड के बड़े एक्टर बन चुके हो लेकिन उनके लिए ये जर्नी बिल्कुल भी आसान नहीं थी। तो चलिए अब हम आपको इनके बर्थडे पर (Happy Birthday Kartik Aaryan) इनकी लाइफ से जुड़े कुछ अनसुने किस्से बताते है-1) कार्तिक एक साधारण मध्यमवर्गीय परिवार से आते है। इनकी फैमिली में दूर-दूर तक किसी का भी फिल्मों और एक्टिंग से कोई लेना-देना नहीं था। हालाँकि कार्तिक जब 9th क्लास में थे तो इन्होने शाहरुख खान की फिल्म ‘बाजीगर’ देखने के बाद डिसाइड कर लिया था कि ये एक्टर ही बनेंगे।2) हालाँकि इनके लिए फिल्मों में काम पाना आसान नहीं था। दरअसल करियर की शुरूवात में ये घंटो ऑडिशन की लाइनों में लगे रहते थे। इतना ही नहीं कार्तिक ने खुद एक बार बताया था की वे फेसबुक पर ‘Actor Nedded’ लिखकर काम सर्च करते थे।3) आज भले ही कार्तिक करोड़ो की संपत्ति के मालिक हो लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनके पास प्रोफेशनल पोर्टफोलियो बनवाने तक के पैसे भी नहीं थे। इसलिए ये अपनी ग्रुप फोटोज में से अपना चेहरा क्रॉप कर कास्टिंग एजेंट्स को भेजते थे।4) अपने करियर की शुरूवात में कार्तिक के पास मुंबई में रहने के लिए कोई जगह भी नहीं थी। ये 12 लड़कों के साथ एक छोटे से फ्लैट में रहते थे। इतना ही नहीं कार्तिक ने अपने रूममेट्स को ये बात बिल्कुल नहीं बताई थी कि मुंबई एक्टर बनने के लिए आए है। दरअसल उन्हें डर था कि अगर उन्हें फिल्मों में काम नहीं मिला तो उनके दोस्त उनका मजाक उड़ाएंगे।5) कार्तिक आर्यन की लाइफ से से जुड़े एक बेहद ही दिलचस्प किस्सा ये है कि उन्होंने अपने पेरेंट्स के साथ कभी भी अपने एक्टर बनने के सपने के बारे में खुलकर बात नहीं की। दरअसल इन्होने करीब ढाई साल तक अपने माता-पिता से ये बात छिपाकार रखी थी कि वे मुंबई में ऑडिशन दे रहे है और फिल्मों में काम करना चाहते है।वहीं इसके बाद जब कार्तिक आर्यन को ‘प्यार का पंचनामा’ से डेब्यू का मौका मिला तो इन्होने अपनी माँ को फोन पर ये बात बताई थी कि उन्होंने ऑडिशन पास कर लिया है और वे जल्द ही एक्टर बनने वाले है। इसके बाद इनकी माँ और मौसी मुंबई में लव रंजन के ऑफिस पहुंची और वहां लैपटॉप पर ऑडिशन वीडियो देख हैरान रह गई थी। दरअसल इनकी माँ को हैरानी हुई कि उन्होंने अपने जिस बेटे को मुंबई में पढ़ाई करने के लिए भेजा था और वो यहाँ ये सब कर रहा है। कार्तिक ने खुद बताया था कि उनकी माँ चाहती थी कि के पहले अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करें।निष्कर्ष: ग्वालियर की एक छोटी सी मीडिल क्लास फैमिली से निकलकर बॉलीवुड का टॉप एक्टर बनने तक… कार्तिक आर्यन का सफर हमें बताता है कि बड़े सपने किसी बड़े अमीर परिवार या गॉडफादर के मोहताज नहीं होते। अगर इंसान में कुछ करने का जूनून और जिद्द हो तो देर-सवेर मंजिल मिल ही जाती है।
kartik aaryan bollywoood journey
(Happy Birthday Kartik Aaryan)
अगर आपका कार्तिक आर्यन की जर्नी से जुड़ा कोई अन्य प्रश्न है, तो कृपया हमें नीचे कमेंट सेक्शन में जरूर बताए।

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top