KKK 15 Winner

KKK 15 Winner अविनाश मिश्रा के लिए दोस्त करण वाही ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट, सेट से शेयर की अनदेखी तस्वीरें 

KKK 15 Winner: अविनाश मिश्रा ने ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ की ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं अब उनके सह-कंटेस्टेंट और सबसे अच्छे दोस्त करण वाही ने…

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ को अपने इस सीजन का विनर मिल गया है। दरअसल एक्टर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने Khatron Ke Khiladi 15 की ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही इन्हे 20 लाख की प्राइज मनी भी मिली। बता दे कि ऋत्विक धनजानी इस शो के 1st और Orry 2nd रनर-अप रहे। वहीं अब KKK 15 Winner अविनाश मिश्रा के सह-कंटेस्टेंट और दोस्त करण वाही ने इनके नाम एक प्यारा सा नोट लिखा है।

करण वाही का KKK 15 Winner अविनाश के लिए पोस्ट

दरअसल हाल ही में करण वाही ने अपने दोस्तों और KKK 15 में अपने साथी प्रतिभागी रहे और KKK 15 Winner अविनाश मिश्रा और ऋत्विक धनजानी के साथ कंई अनदेखी तस्वीरें शेयर की है। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये तीनों दोस्त कितना प्यारा बॉन्ड शेयर करते है।

करण ने Khatron Ke Khiladi के सेट से शेयर की अनदेखी तस्वीरें

KKK 15 Winner: एक तस्वीर में अविनाश, ऋत्विक और करण को खतरों के खिलाड़ी 15 की ट्रॉफी के साथ पोज देते देखा जा सकता है। एक तस्वीर में ये KKK 15 के सेट पर नजर आ रहे है। वहीं अन्य तस्वीरों में भी इन तीनों को कभी मस्ती करते तो कभी प्यारे से पोज देते देखा जा सकता है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए वाही ने बताया कि कैसे वे सेट पर इस ट्रॉफी को जीतने और स्टंट्स के बारे में बातचीत करते थे।

बेस्ट फ्रेंड Avinash Mishra के लिए करण का नोट

करण वाही ने अपने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “यह जीत पर्सनल है। हमनें इस ट्रॉफी और इसे कौन जीतेगा इसके बारे में इतनी बातें की है कि यकीन ही नहीं होता और कुछ बातें तो हम आपको बता भी नहीं सकते। अस्पस्ट बातों पर चर्चा करने से लेकर, अगला स्टेप क्या होगा, हमनें सबकुछ तय किया। लेकिन अंदर ही अंदर हम ये बात जानते थे कि इसे जो भी जीतेगा, हमें बराबर खुशी होगी। शायद दोस्ती की खूबसूरती ही यही है।”

“एक ऐसा सफर तय करना, जो हमेशा मेरे साथ रहेगा, हमारे लिए सबसे बड़ी जीत है। कभी-कभी आप ट्रॉफी जीतते है और कभी कभी ट्रॉफी के साथ लोगों का दिल भी जीत लेते है।”

ये थे Khatron Ke Khiladi 15 Contestants

बात करें KKK 15 Season Contestants कि तो इस इस सीजन में रुबीना दिलैक, फरहाना भट्ट, रुहानिका धवन, Orry, हर्ष गुजराल, गौरव खन्ना, अविका गौर, विशाल आदित्य सिंह, शगुन शर्मा, जैस्मिन भसीन, अविनाश मिश्रा, ऋत्विक धनजानी और करण वाही सहित कंई सितारे नजर आए। हालाँकि इन सबको मात देकर Avinash Mishra ने Khatron Ke Khiladi 15 की ट्रॉफी अपने नाम की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top