Deepika-Ranveer

Deepika-Ranveer: दीपिका पादुकोण ने दिया बेटी को जन्म, दूसरी बार पिता बने रणवीर सिंह 

Deepika-Ranveer: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह दूसरी बार पिता बन चुके हैं। दरअसल दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक नन्ही सी बेटी को जन्म दिया है। ये कपल पहल से एक बेटी दुआ पादुकोण के पेरेंट्स है।बॉलीवुड के पावर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika-Ranveer) के घर एक बार फिर किलकारी गूंज उठी है। दरअसल दीपिका ने आज 19 सितंबर 2026 को एक बेटी को जन्म दिया है। इस कपल ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी बेबी गर्ल के जन्म की जानकारी दी है।

Deepika-Ranveer के घर आई नन्ही परी

दरअसल दीपिका और रणवीर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में लिखा है- ‘वेलकम बेबी गर्ल।’ इसके साथ ही उनकी बेटी के जन्म की तारीख यानि ’19-9-2026 भी लिखी है। इसके नीचे दुआ, रणवीर और दीपिका का नाम लिखा है।

यहाँ देखिए Deepika-Ranveer का पोस्ट

Deepika-Ranveer

बड़ी बहन बनी दुआ पादुकोण

बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहले से एक बेटी दुआ पादुकोण के पेरेंट्स है। दुआ का जन्म 8 सितंबर 2024 को हुआ था और हाल ही में कपल ने अपना बेटी का दूसरा जन्मदिन मनाया था। वहीं अब जैसे ही दीपिका ने दूसरी बेटी को जन्म दिया तो दुआ भी बड़ी बहन बन गई है।Deepika Ranveer baby girl
सेलेब्स ने दी Deepika-Ranveer को बधाई
वहीं जैसे ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी दूसरी बेटी के जन्म की जानकारी दी, उन्हें बधाईयां देने वालों का ताँता लग गया। कई बॉलीवुड सलेब्रिटीज ने कमेंट कर बधाईयां दी है।कृति सेनन ने लिखा, ‘Aww बधाई हो दोस्तों। दुआ अब बड़ी बहन बन गई है, कितना अद्भुत आशीर्वाद है।’ सोनम कपूर ने लिखा, ‘क्या शानदार सपना है, बधाई हो।’ अनिल कपूर ने लिखा, ‘बधाई हो, बेटियाँ सबसे अच्छी होती है।’ बिपाशा बासु ने लिखा, ‘बधाई हो, आप सभी को प्यार।’  इसके अलावा भी सारा अली खान, अभय वर्मा, कैटरीना कैफ, कियारा अडवाणी, अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट सहित कई सेलेब्स ने इस पोस्ट को लाइक और कमेंट किए हैं। वहीं फैंस भी इस कपल को खूब बधाईयां दे रहे हैं।Deepika Ranveer baby girlहमारी तरफ से भी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बहुत-बहुत बधाई। 

इसी विषय पर और खबर पढ़ें: Ranveer Singh ने चामुंडेश्वरी मंदिर में किए दर्शन।

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top