Hero Ki Horrorine movie

Hero Ki Horrorine: एकता कपूर की फिल्म से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा, 19 साल की इस एक्ट्रेस संग आएँगे नजर 

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा एकता कपूर की फिल्म ‘Hero Ki Horrorine’ से बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में गोविंदा की वाइफ सुनीता आहूजा भी नजर आएंगी।बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 यानि गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा भी उनके नक्शेकदम पर चलने के लिए तैयार है। दरअसल यशवर्धन जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू करने वाले है। ये एकता कपूर की फिल्म हीरो की हॉररइन (Hero Ki Horrorine) से डेब्यू करेंगे। हाल ही में के फिल्म के बारे में जानकारी सामने आई है।

Hero Ki Horrorine से डेब्यू करेंगे यशवर्धन आहूजा

दरअसल हाल ही में यशवर्धन आहूजा की डेब्यू फिल्म ‘Hero Ki Horrorine’ के बारे में ऑफिशियल अपडेट सामने है। दरअसल इस फिल्म में यशवर्धन के साथ ‘लापता लेडीज’ फेम एक्ट्रेस नीतांशी गोयल लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं इस फिल्म यशवर्धन की माँ और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा को  भी देखा जाएगा।यह भी जरूर देखें: Takshakudu में दिखेगा लापता लेडीज की ‘फूल’ का अनदेखा अवतार, जानिए कब और कहाँ रिलीज होगी फिल्म 

साजिद खान करेंगे डायरेक्शन

बता दें कि Hero Ki Horrorin एक हॉरर कॉमेडी मूवी होने वाली है, जिसका निर्देशन साजिद खान करेंगे। वहीं एकता कपूर, शोभा कपूर और अमर बुटाला इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे।Hero Ki Horrorine movie

Hero Ki Horrorine की रिलीज डेट और कास्ट

एकता कपूर की इस मूवी Hero Ki Horrorine  में यशवर्धन आहूजा और नीतांशी गोयल के अलावा सुनीता आहूजा, जेमी लिवर, चंकी पांडे, बृजेन्द्र काला और सिमरत कौर रंधावा सहित कई सितारे नजर आएँगे। यह फिल्म 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों रिलीज होगी।यह भी जरूर देखें: गोविंदा और सुनीता आहूजा का नहीं हो रहा तलाक, एक्टर की पत्नी ने वापिस ली Divorce की अर्जी Govinda रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल संग स्पॉट हुए, भड़की पत्नी सुनीता आहूजा, कहा-‘बेटी की उम्र की लड़की के साथ’Saif-Kiara Movie: सैफ अली खान के साथ पहली बार स्क्रीन साझा करते दिखेंगी कियारा अडवाणी, कनिका ढिल्लों की फिल्म में जमेगी जोड़ी 

फिल्म के बारे में

हीरो की हॉररिन एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें रोमांस और हास्य के साथ अलौकिक तत्व भी हैं। इसका निर्देशन साजिद खान कर रहे हैं, जो करीब 12 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने हे बेबी, हाउसफुल और हाउसफुल 2 जैसी फिल्में बनाई हैं। फिल्म को शोभा कपूर, एकता आर. कपूर और अमर बुटाला ने जय हो मीडिया वेंचर्स के बैनर तले बनाया है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स प्रस्तुत कर रही है।

कास्ट और रिलीज़

यशवर्धन के साथ लापता लेडीज़ फेम नितांशी गोयल लीड रोल में हैं। फिल्म में सुनीता आहूजा, जैमी लीवर, चंकी पांडे, बृजेंद्र काला और सिमरत कौर रंधावा भी हैं। फिल्म 7 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। 13 नवंबर को एकता कपूर ने फिल्म का पहला पोस्टर भी शेयर किया।

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top