
Toxic Teaser: नयनतारा, कियारा और तारा… टीजर में दिखी यश की टॉक्सिक की 5 पॉवरफुल लीडिंग लेडीज की झलक
Toxic Teaser: साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में इस फिल्म की 5 पॉवरफुल लीडिंग लेडीज की झलक दिखाई गई, जिसमें ये सभी अलग-अलग…
साउथ के मशहूर अभिनेता यश (Yash) की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स (Toxic- A Fairy Tale For Grown-Ups) का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे है। पिछले कुछ महीनों से यश का किरदार राया ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बना रहा है। वहीं आज मेकर्स ने इस फिल्म का एक टीजर (Toxic Tease) शेयर करते हुए इस मूवी की लीडिंग फीमेल कास्ट के पहले लुक से भी पर्दा उठा दिया है।
यश की फिल्म का टीजर रिलीज (Toxic Teaser)
दरअसल कुछ समय पहले ही मेकर्स ने टॉक्सिक का पहला टीजर शेयर किया है। इसे हिंदी, इंग्लिश सहित कंई भाषाओं में रिलीज किया गया है। वहीं इस टीजर में इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्रियों की पहली झलक दिखाई गई है।
टॉक्सिक के टीजर की शुरूवात डिस्क्लेमर से होती है, जिसमें कहा गया है कि- ‘बच्चे दूर रहे, पेरेंट्स ये ध्यान रखें कि आपके बच्चे दूर रहे। ग्रैंडपेरेंट्स ये ध्यान रखें कि आपके बच्चों के बच्चे दूर रहें और ग्रेट ग्रैंडपेरेंट्स अपने रिस्क पर देखें।’
यश की टॉक्सिक में नजर आएंगी ये एक्ट्रेसस
Toxic Teaser की शुरुवात यश और कियारा के एक बोल्ड सीन से होती है। वहीं इसके बाद नयनतारा की एंट्री होती है, जो बाइक चलाते हुए काफी दमदार अंदाज में नजर आ रही है। इसके बाद कियारा अडवाणी को काफी ग्लैमरस लुक में देखा जा सकता है। तभी टीजर में तारा सुतारिया की एंट्री होती है जो कि मुँह में सिगार दबाए काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही है। इसके बाद रुक्मणि वसंत जो शांत लेकिन शातिर लग रही है। वहीं हुमा कुरैशी को काफी रहस्यमयी किरदार में देखा जा सकता है।
यहाँ देखिए Toxic Teaser-
Toxic की रिलीज डेट
बता दे कि टॉक्सिक फिल्म की शूटिंग ज्यादातर इंग्लिश और कन्नड़ भाषा में की गई है। दरअसल विदेशी दर्शकों को टारगेट करने के लिए ऐसा किया गया है। वहीं इस फिल्म को इंग्लिश और कन्नड़ के अलावा हिंदी, तमिल और तेलगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
यह भी देखें: Kiara Advani Vacation: कियारा अडवाणी ने पति सिद्धार्थ और बेटी सरायाह के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
