Dhindhora 2

Dhindhora 2: कविता मामी के साथ दिखे टीटू मामा, भुवन बाम ने शुरू की ‘ढिंढोरा 2’ की शूटिंग

Dhindhora 2 : मशहूर यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम ने अपनी लोकप्रिय कॉमेडी सीरीज ‘ढिंढोरा सीजन 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। बता दें कि इसका पहला सीजन काफी पसंद किया गया था।Bhuvan Bam’s Dhindhora 2: मशहूर यूट्यूबर और एक्टर भुवन बाम की 2021 में रिलीज हुई कॉमडी ड्रामा सीरीज ढिंढोरा (Dhindhora) काफी सक्सेसफुल रही थी। भुवन के यूट्यूब चैनल BB KI VINES पर रिलीज हुई सीरीज को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था। बता दें कि ये सीरीज इसलिए भी खास थी, क्योंकि इसमें भुवन ने 9-10 किरदार खुद ही निभाए थे।

Dhindhora 2 से पहले सीजन 1 में ये किरदार निभा चुके भुवन बाम

भुवन बाम ने ढिंढोरा में जो किरदार खुद निभाए थे, वे कुछ इस प्रकार है-
  1. बबलू- मुख्य किरदार
  2. बबलू जी- बबलू के पिता
  3. जानकी- बबलू की माँ
  4. टीटू मामा- बबलू के मामा
  5. मास्टर जी- गांव के शिक्षक
  6. समीर फुद्दी- बबलू का दोस्त
  7. डिटेक्टिव मंगलू- जासूस
  8. बेबीका- पड़ोस की एक लड़की
इसके अलावा भुवन ने इस सीरीज में अपनी कई दोस्तों के रोल भी खुद ही किए थे। जाहिर सी बात एक ही सीरीज में इतने सारे किरदार निभाना कोई आसान काम नहीं है। परंतु अपनी कला  के प्रति भुवन का ये जूनून देख दर्शकों ने उनकी काफी सराहना की थी। ऐसे में अब सालों बाद इस ढिंढोरा का सीजन 2 आ रहा है।

Dhindhora 2 की शूटिंग शुरू

भुवन बाम ने कुछ महीनों पहले एक पोस्ट शेयर करते हुए बताया था कि Dhindhora 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। वहीं अब इन्होंने इसके लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। दरअसल हाल ही में भुवन बाम ने अपने इंस्टा अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उन्हें टीटू मामा के किरदार में देखा जा सकता है। वहीं इस दौरान उनके साथ एक महिला भी नजर आ है। हालाँकि इस तस्वीर में उनका चेहरा रिवील नहीं किया गया है।

 Dhindhora 2 में कौन निभा रहा कविता मामी का किरदार

सामने आई तस्वीर में भुवन बाम को Dhindhora 2 का क्लैपबोर्ड पकड़े देखा जा सकता है। वहीं इस बोर्ड पर लिखा है- ‘ढिंढोरा 2 फिल्मिंग नाउ।’ यानि अब ढिंढोरा 2 की शूटिंग शुरू हो गई है। वहीं इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा, “नई चुनौती, नया मेहमान, नया ढिंढोरा। नेटफ्लिक्स और मुझे आप सभी की दुआओं की जरुरत है। पीट दो ढिंढोरा।”वहीं इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन ने एक्टर ने एक सवाल भी पूछा है। दरअसल इन्होंन कैप्शन में लिखा, ‘कविता मामी कौन है लेकिन।’ बता दें कि ढिंढोरा के सीजन 1 में कई बार कविता मामी का नाम लिया गया, परंतु वे कभी स्क्रीन पर नजर नहीं आई। ऐसे में अब सस्पेंस बना हुआ है कि इस बार कविता मामी का किरदार कौन निभा रहा है।Dhindhora 2
भुवन बाम का करियर
बात करें भुवन बाम की प्रोफेशनल लाइफ कि तो इन्होंने 2015 में अपने करियर की शुरूवात यूट्यूब चैनल बीबी की वाइन्स (BB KI VINES) से की थी। इनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें ये एक न्यूज़ रिपोर्टर को रोस्ट करते नजर आ रहे थे। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद ये और भी कॉमेडी कंटेंट बनाने के लिए प्रेरित हुए। जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया में भुवन पहले यूट्यूबर थे, जिन्होंने 10 मिलियन सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार किया था।वहीं 2021 में इन्होंने अपनी कॉमेडी सीरीज ढिंढोरा बनाई, जो इनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई। दरअसल ढिंढोरा के बाद इन्हें जियो प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘ताजा खबर’ से ओटीटी डेब्यू का मौका मिला। वहीं इसके बाद ये रोमांटिक कॉमेडी सीरीज ‘रफ्ता रफ्ता’ में भी बतौर लीड एक्टर नजर आए।
Bhuvan Bam की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म
वेब सीरीज के अलावा भुवन बाम अब बॉलीवुड डेब्यू भी करने वाले है। दरअसल ये करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ‘कुकू की कुंडली’ में लीड किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में भुवन के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी नजर आएंगी। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं।FAQ:Q- Bhuvan Bam Dhindhora 2 ?Answer: भुवन बाम ने अपने लोकप्रिय शो ‘ढिंढोरा 2′ की शूटिंग शुरू कर दी है।Q- क्या भुवन बाम का ढिंढोरा 2’ रिलीज हो गया है ?Answer: नहीं, अभी ढिंढोरा 2 रिलीज नहीं हुई है।Q- Dhindhora 2 Release Date ?Answer: ढिंढोरा 2 की रिलीज डेट अभी अनाउंस नहीं की गई हैQ- Bhuvan Bam Upcoming Movie ?Answer: ढिंढोरा वेब सीरीज के अलावा भुवन बाम करण जौहर की फिल्म ‘कुकू की कुंडली’ से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले है।Q-ढिंढोरा 2 कब और कहाँ रिलीज होगी ?Answer- भुवन बाम की ढिंढोरा 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी, हालाँकि अभी इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं की गई है।

अपडेट: नेटफ्लिक्स पर 20 नवंबर को आएगा ढिंढोरा 2

ढिंढोरा सीज़न 2 का प्रीमियर 20 नवंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा। मेकर्स ने 13 नवंबर को इसका ट्रेलर रिलीज़ किया है। पहला सीज़न 2021 में भुवन के यूट्यूब चैनल BB Ki Vines पर आया था, जबकि इस बार शो नेटफ्लिक्स पर आ रहा है। भुवन बाम इस बार भी टीटू मामा समेत कई किरदार खुद निभा रहे हैं।

सीज़न 2 की कहानी, कास्ट और टीम

इस सीज़न में टीटू मामा अपने ससुराल वालों से सुलह करने की कोशिश करता दिखेगा और उसे 11 करोड़ रुपये के नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। संजीदा शेख कविता मामी के किरदार में शो से जुड़ी हैं। सीरीज़ का निर्देशन स्नेहा शेट्टी कोहली ने किया है और इसे रोहित राज व भुवन बाम ने प्रोड्यूस किया है। इसकी शूटिंग 20 जून 2026 को पंजाब में शुरू हुई थी, यानी BB Ki Vines की 11वीं सालगिरह के मौके पर।

यह खबर शेयर करें:

WhatsApp Facebook X

लेखक: Kusham

Kusham Filmy Ghost के लेखक हैं। उन्होंने M.Com और पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। उन्हें मनोरंजन जगत की खबरों में खास रुचि है और वे यहाँ बॉलीवुड और टीवी से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top